कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज पहुंचेंगी लखनऊ

548 0

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ पहुंचेंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वह यूपी चुनाव के मद्देनजर करीब एक सप्ताह तक यूपी में रहेंगी। इस दौरान वह रणनीतिक व सलाहकार समिति के साथ आगे की रणनीति पर विचार करेंगी। पुराने नेताओं से भी मिलेंगी, ताकि उनके गिले-शिकवे दूर कर सकें।

बता दें कि कांग्रेस सात अक्तूबर से यूपी में प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करेगी। कांग्रेस ने यूपी में योगी सरकार की कथित वादाखिलाफी और अपने चुनावी वादे बताने के लिए 12 हजार किमी की ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा : हम वचन निभाएंगे’ निकालने की घोषणा की है।

यह फैसला पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में 10 सितंबर को पार्टी की सलाहकार और रणनीति कमेटी ने लिया था।

पितृपक्ष की वजह से टली यात्रा

कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पितृपक्ष की वजह से इस यात्रा को आगे बढ़ाया गया है। कई वरिष्ठ नेताओं का मत था कि पितृपक्ष में यात्रा की शुरुआत उचित नहीं है। इसे नवरात्र में शुरू किया जाए। इसलिए पार्टी अब सात अक्तूबर को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी कर रही है।

प्रत्येक मंडल में बड़ी जनसभा करने की तैयारी

कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के तहत प्रत्येक मंडल में एक बड़ी जनसभा करने की भी तैयारी कर रही है। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू करीब 16 मंडलों की जनसभाओं के लिए तैयारी बैठक भी कर चुके हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, प्रतिज्ञा यात्रा के तहत ही कांग्रेस ने 19 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय रैली करने की योजना बनाई है। उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती भी है।

Related Post

President Murmu

विश्वास वहीं टिकता है जहां मन शांत, विचार स्वस्थ और भावनाएं शुद्ध होती हैं: राष्ट्रपति

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित विश्व एकता…
CM Yogi did special worship of Gurujan on Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने की गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा

Posted by - July 3, 2023 0
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के पावन पर्व पर सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शिवावतार…

भागवत जी, अपने हिंदू कार्यकर्ताओं को समझाएं, जब सभी का एक DNA तो कैसा ‘लव जिहाद’?- दिग्विजय

Posted by - July 6, 2021 0
हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में धर्मांतरण कानून को अमल में…
CM Yogi

चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए: सीएम योगी

Posted by - April 4, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के…