Hyatnar police station closed

सात पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हयातनर थाना बंद

880 0

संभल। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप का असर संभल जिले के हयातनगर थाने पर पड़ा है जिसे सात पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के बाद 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।

संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने रविवार को बताया कि जिले के हयातनगर थाने के सात पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है, इसलिए संबंधित दिशानिर्देशों के अनुसार थाने को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी कई पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। हयातनगर थाने के बंद रहने के दौरान उसका कामकाज सराय तरीन पुलिस चौकी से संचालित किया जाएगा।

Related Post

CM Yogi expressed grief

सीएम योगी ने वैष्णो देवी यात्रा में प्राकृतिक आपदा में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी यात्रा में हुए प्राकृतिक आपदा की चपेट में…
Tourist Lodge

यूपी में पर्यटन अवसंरचना का विकास, छोटे शहरों में भी राही टूरिस्ट लॉज का निर्माण

Posted by - February 8, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और इको टूरिज्म को नई पहचान मिली है।…