Yogi Government

पांच सालों में प्रदेश के बुनकरों को योगी सरकार देगी बड़ा तोहफा

540 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar pradesh goverment) बुनकरों की राह को और आसान बनाने जा रही है। प्रदेश सरकार नई टेक्‍सटाइल पालिसी (Textile policy) 2022 को विशेषज्ञों के साथ परामर्श करते हुए जून में लागू की जाएगी। जिसके तहत पांच सालों में 01 हजार करोड़ का निवेश लाया जाएगा। सोलर एनर्जी (Solar energy) से पावरलूम संचालन को प्रोत्‍साहन देने के लिए एक नई योजना का संचालन किया जाएगा।

हथकरघा एवं वस्‍त्रोद्योग विभाग की ओर से 500 सोलर लूम बनाकर बुनकरों में बांटे जाएंगे। विभाग की ओर से अगले छह माह तक जून में प्रदेश में लागू की जाने वाली इस नई योजना का प्रचार प्रसार करते हुए आवेदकों को लाभ दिए जाने का कार्य युद्धस्‍तर पर किया जाएगा। इससे बुनकरों को ज्यादा अवसर मिल सकेंगे।

योगी सरकार का लक्ष्‍य है कि अगले पांच सालों में बुनकरों को योजनाओं को सीधा लाभ पहुंचे। बुनकरों को नई तकनीक व योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा। जिससे वो सुगमता से तेजी से अपना काम करते हुए तकनीकी के साथ कदमताल कर सकें।

योगी सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच साल में हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार मिले। साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में नंबर एक अर्थव्यवस्था बने। ऐसे में विभाग की ओर से नई रणनीति के अनुसार अब तेजी से जमीनी स्‍तर पर कार्य किया जा रहा है।

नोएडा में बनेगा अपैरल पार्क

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशानुसार विभाग की ओर से आने वाले 100 दिनों की कार्ययोजना को तैयार कर लिया गया है। जून तक 3000 करोड़ के निवेश से लगभग 115 एक्‍सपोर्ट ओरिएंटेड टेक्‍सटाइल इंडस्‍ट्रीज स्‍थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस योजना का शिल्‍यान्‍यास जुलाई में किया जाएगा। इसके साथ ही सितंबर 2025 तक वाणिज्यिक उत्‍पादन प्रारंभ करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेगी रिसर्च यूनिट

हथकरघा एवं वस्‍त्रोद्योग विभाग बुनकरों की आवश्‍यक्‍ता के अनुसार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम को आयोजित कराता है। वस्‍त्र के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सक्रियता के साथ औद्योगिक माहौल को सुगम बनाने का कार्य करता है। इसके साथ ही वस्‍त्र नीति के तहत पूंजीगत निवेश को आकर्षित करने के लिए वित्तीय अनुदान और प्रोत्‍साहन देने का काम करता है।

यह भी पढ़ें: कानपुर, आगरा और गोरखपुर में ‘फ्लैटेड’ फैक्ट्रियां जल्द होंगी स्थापित

Related Post

raam

अर्थव्यवस्था को ऊंचाई तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा एयरपोर्टः सीएम

Posted by - April 7, 2022 0
लखनऊ: अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Ayodhya International Airport) के लिए नागरिक उड्डयन विभाग और भारतीय विमानपत्तन बीच भूमि लीज एग्रीमेंट हुआ।…
CM Yogi

नलकूपों से पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए अपनाएं वैज्ञानिक पद्धति – मुख्यमंत्री

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को राजकीय नलकूपों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण को लेकर सिंचाई विभाग के…

बदमाशों में दिखा सीएम योगी का खौफ, जमानत तुड़वाकर कोर्ट में हुआ सरेंडर

Posted by - November 11, 2021 0
अगस्त 2014 में व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष विनोद सिंघल की हत्या  के बाद सुर्खियों में आए कुख्यात बदमाश फुरकान पर…
CM Yogi

आकांक्षात्मक से आगे बढ़कर विकसित जनपद बन रहा सिद्धार्थनगर: सीएम योगी

Posted by - March 15, 2024 0
सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार के लगातार प्रयासों से सिद्धार्थनगर जनपद…
GIDA

सीएम योगी के विजन से पूर्वांचल के औद्योगिक विकास का इंजन बना ‘गीडा’

Posted by - November 26, 2025 0
लखनऊ । साढ़े तीन दशक पहले स्थापित गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) बीते आठ सालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…