जंतर मंतर भड़काऊ नारेबाजी मे अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली कोर्ट से मिली जमानत

866 0

जंतर-मंतर पर आठ अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी के मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व भाजपा प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। आपको बता दें कि जंतर मंतर पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करने के मामले में गिरफ्तार अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

गौरतलब है कि अदालत ने मंगलवार को मामले में शामिल दो आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। वहीं अदालत ने अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय सहित चार आरोपियों को 2 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अदालत ने आरोपी अश्विनी उपाध्याय की जमानत पर सुनवाई बुधवार को तय करते हुए जांच अधिकारी को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सभी गिरफ्तार छह आरोपियों को पटियाला हाउस अदालत की महानगर दंडाधिकारी तानवी खुराना के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया था। हालांकि, अदालत में पेश करने के ध्यानार्थ भाजपा नेता कपिल मिश्रा सहित काफी लोग अदालत परिसर में पहुंच गए थे।

सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी और सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि इन सभी आरोपियों ने जंतर-मंतर पर भारी भीड़ के दौरान एक समुदाय विशेष के खिलाफ काफी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और मामला अत्यंत संवेदनशील है।

ओबीसी विधेयक के मंजूरी मिलने के साथ राज्यो को मिली सूची बनाने की शक्ति

उन्होंने अदालत से आरोपी दीपक सिंह हिंदू और विनीत बाजपेयी को 3 दिन का रिमांड देने का आग्रह करते हुए बताया कि इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी करने के मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना है। मामले की जांच अभी जारी है। ऐसे में इनका रिमांड 3 दिन के लिए मंजूर किया जाए।

Related Post

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर भड़की शिवसेना, राउत बोले- ये यात्रा कोरोना को न्योता नहीं देगी?

Posted by - August 18, 2021 0
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन हुआ था, यह शिवसेना और भाजपा के बीच…
CM Bhajanlal Sharma congratulated Om Birla

ओम बिरला का पुनः लोकसभाध्यक्ष चुना जाना राजस्थान के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - June 26, 2024 0
नई दिल्ली/जयपुर। मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) बुधवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) से मुलाकात की।…
भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र

पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र 3 मई 1913 को हुई थी रिलीज

Posted by - May 2, 2020 0
मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज गोविन्द फाल्के…