सवर्णों को आरक्षण का समर्थन करेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती

1468 0

लखनऊ। गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने के फैसले का बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने समर्थन किया है ।मायावती ने इस आरक्षण को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा ‘भाजपा इस समय लगातार चुनाव हार रही है।

ये भी पढ़ें :-आज लोकसभा में पेश होगा सवर्ण आरक्षण बिल,कांग्रेस ने किया समर्थन

ऐसे में गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के संदर्भ में उनकी यह घोषणा लोगों की नजर में चुनावी छलावा ही ज्यादा लग रहा है। लेकिन फिर भी बसपा इस संदर्भ में लाए जाने वाले संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन करेगी।


ये भी पढ़ें :-याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनाया फैसला, सीबीआई चीफ बने रहेंगे आलोक वर्मा 

आपको बता दें बसपा सुप्रीमो ने ये भी कहा कि देश में अभी तक SC/ST, OBC को जो 49.5 फीसदी आरक्षण मिलता है उसकी समीक्षा करने की जरूरत है।उन्होंने तर्क दिया कि लगातार जनसंख्या बढ़ रही है ऐसे में जातियों का अनुपात भी बढ़ रहा है, इसलिए समीक्षा की जरूरत है।

 

 

Related Post

CM Yogi

विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है ये बजट: योगी

Posted by - July 23, 2024 0
लखनऊ। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला केंद्रीय बजट 2024 (Union Budget) केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद…
UPPCL

विद्युत उपभोक्ताओं से सम्पर्क के लिए शुरू हुआ ‘फोन घुमाओ अभियान’

Posted by - September 1, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL)  एवं सम्बन्धित वितरण निगम प्रदेश…

वसूली मामले में ईडी का एक्शन, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख गिरफ्तार

Posted by - November 2, 2021 0
मुंबई। वसूली मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को सोमवार की…