Site icon

महंगाई की मार से जनता बेहाल, फिर महंगा हुआ पेट्रोल, मध्यप्रदेश में 112 के पार

1687_71_1626498142

एक दिन की राहत के बाद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर से पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं जबकि डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत 30 पैसे तक बढ़ी है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रु, वहीं मुंबई में 107.83रु प्रति लीटर है। पेट्रोल की कीमत मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बढ़ी है, बालाघाट में पेट्रोल का रेट 112.41 रु प्रति लीटर पहुंच गया है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- पिछले 6 महीने में 66 बार कीमतों में इजाफा हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम गिर रहे हैं तो आम आदमी तक उसका फायदा क्यों नहीं पहुंचा रहा है।

चार महानगरों की बात करें तो दिल्ली के अलावा मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपये और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर की कीमत से बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। वहीं, मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां के कुछ शहरों में पेट्रोल 112 रुपये प्रति लीटर से अधिक की कीमत पर बिक रहा है।

हरिद्वार में मीट बैन से नाराज हाईकोर्ट! जज बोले- तो क्या अब सरकार तय करेगी की लोग क्या खाएं?

आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड लिखकर मैसेज भेजना होगा। डीलर का कोड आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Exit mobile version