Site icon News Ganj

सुशांत केस में सीबीआई की जांच को लेकर कई नेता -अभिनेता ने दी यह प्रतिक्रिया

CBI investigation in Sushant case

CBI investigation in Sushant case

पटनाः सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह मामले की जांच पर अपना फ़ैसला सुनाते हुए सीबीआई की जांच करने पर मुहर लगा दी है। इसके साथ है सुशांत सिंह मामले पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे नेता-अभिनेताओं ने इस फ़ैसले का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग ट्वीट कर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा की मुंबई पुलिस इस केस को मोड़ने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने साथ ही लिखा, “सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का मैं स्वागत करता हूं। जांच सीबीआई से हो यह सबकी मांग थी।

सुशांत सिंह मामले में CBI की टीम मुंबई जाकर करेंगी जांच

जब सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दे दिया है तो यह जीत #Sushantsinghrajput के करोड़ों प्रशंसको के साथ उनके पिता व परिवार की है। मुझे विश्वास है कि अब जल्द सीबीआई सभी पहलू पर काम करेगी।”

इसके साथ ही उन्होंने वीडियो जारी कर ये भी कहा कि जिस तरह केस को मोड़ने की कोशिश हो रही थी, अब जब सुप्रीम फ़ैसला आया है तो मैं चाहुंगा कि केस की दिशा मोड़ने वालों के नाम भी आए।

वहीं सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर इस मामले में प्रतिक्रिया दी और उम्मीद जताई कि सच्चाई की जीत होगी।

उनके अलावा परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा है कि इस फ़ैसले का सम्मान करें और सीबीआई को अपना काम करने दें। अपने-अपने आधार को निर्णय बनाकर फ़ैसले लेना बंद करें।

Exit mobile version