Site icon

आंतों को रखना है स्वस्थ तो रोज खाएं एवोकाडो

एक नए अध्ययन में कहा गया है कि रोजाना एक एवोकाडो (avocado) खाने से आपकी आंतों की सेहत दुरुस्त रहेगी। शोधकर्ताओं के अनुसार, एवोकाडो (avocado) को एक स्वस्थ आहार के तौर पर जाना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर मात्रा में होते हैं।

ये दोनों चीजें आंत के रोगाणुओं पर अपना असर डालती हैं। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के शोधकर्ताओं द्वारा 25 से 45 साल के 163 वयस्कों पर यह अध्ययन किया गया।

प्रमुख लेखक शेरोन थॉम्पसन नेकहा कि जो अपने आहार में रोज एवोकाडो को शामिल करते हैं, उनकी आंत के सूक्ष्मजीवों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, जो कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं। इस अध्ययन के निष्कर्ष जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन पत्रिका में छपे हैं।

 

Exit mobile version