Site icon News Ganj

दीपावली से पहले सरकार ने दिया होमगार्ड को बड़ा तोहफा

home-guard

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले होमगार्ड को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान भी इस फैसले के बाद होमगार्ड के साथ खड़े थे। गुरुवार यानी आज अपर प्रमुख सचिव गृह ने त्योहार पर होमगार्ड को बजट के हिसाब से गार्डों की ड्यूटी लगाने जाने का अदेश जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें :-दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में महासचिव प्रियंका वाड्रा, करेंगी इसका करेंगी उद्घाटन 

आपको बता दें 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस महकमे के बजट से लगाए गए 25 हजार होमगार्ड की सेवाएं लेने से पुलिस महकमे ने मना कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-जन्नत के नाम पर बच्चों को मरवाते हैं ये लोग – राज्यपाल मलिक 

जानकारी के मुताबिक एडीजी पुलिस मुख्यालय बीपी जोगदंड ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। इसके बाद प्रदेश में खलबली मच गई। होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को मोर्चा संभालना पड़ा। इस आदेश पर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता करने के साथ भरोसा दिलाया था।

 

Exit mobile version