Site icon

दंपती ने जहर खाकर की आत्महत्या

दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या की

दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या की

जिले के कुलड़िया क्षेत्र में  दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बुधवार को बताया कि कुलड़िया  क्षेत्र की आरती कश्यप (22) पुत्री शंकर लाल की शादी छह महीने पहले गांव के ही रहने वाले रफाकत अंसारी (25) से पीलीभीत जिले में हुई थी। इसके बाद ही रफाकत दिल्ली में रहकर काम करता था।

23 मार्च को बायलर में हुए धमाके में 11 अधिकारी निलंबित

उन्होंने बताया कि शादी के बाद होली पर आरती मायके आई थी, जबकि रफाकत शब-ए- बरात के मौके पर अपने गांव आया था। मंगलवार को रात में किसी समय दोनों गांव के बाहर झोपड़ी में पहुंचे जहां दोनों ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। रफाकत की झोपड़ी में पड़े तख्त पर लाश मिली, जबकि उसकी पत्नी आरती का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला।  सजवान ने कहा कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर कार्वाई की जा रही है।

Exit mobile version