Site icon

सुनील गावस्कर ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, खेलों को बढ़ावा देने पर की चर्चा

Sunil Gavaskar met CM Yogi

Sunil Gavaskar met CM Yogi

लखनऊ। लिटिल मास्टर के नाम से प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने आज (शुक्रवार) यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शिष्टाचार भेंट की। लिटिल मास्टर सुबह साईं ट्रस्ट मुंबई के पदाधिकारी श्रीनिवास के साथ मुख्यमंत्री से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और सुनील गावस्कर के बीच उत्तर प्रदेश में खेलों की संभावना और उन्हें बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी ने लिटिल मास्कर को भेंट में ओडीओपी उत्पाद दिए।

Exit mobile version