Site icon

देहरादून के घने जंगल में रास्ता भटकीं पांच महिलाओं को एसडीआरएफ ने सकुशल निकाला

SDRF rescues five women who lost their way

SDRF rescues five women who lost their way

देहरादून। देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के निकट घने जंगल में रास्ता भटक गईं पांच महिलाओं को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने सफल सर्च अभियान चलाकर सकुशल रेस्क्यू कर लिया।

डीसीआर देहरादून और चौकी हर्रावाला से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में अलर्ट टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया।घने जंगल, दुर्गम भूभाग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने लगातार पैदल करीब 12 किलोमीटर तक जंगल के भीतर सर्च अभियान चलाया।

अथक प्रयासों के बाद सभी पांच महिलाओं का जंगल के भीतर सुरक्षित पता लगा लिया गया।इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने सभी महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर पैदल जंगल से बाहर निकालते हुए रोड हेड तक पहुंचाया और उन्हें सकुशल चौकी हर्रावाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Exit mobile version