Site icon

सपना चौधरी ने ईद पर अपने फैन्स को दिया शानदार गिफ्ट

SAPNA CHAUDHRI

सपना चौधरी

इंटरटेनमेंट डेस्क। हरियाणवी डांसर और सिगंर सपना चौधरी ने अपने प्रशंसकों को ईद का जबरदस्त तोहफा दिया है। ईद के मौके पर उनका नया पंजाबी म्यूज़िक वीडियो  ‘नचके दिखा दे’ रिलीज हुआ है। जिसमें वह ब्लैक शूट में दिखाई दे रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए सपना ने लिखा है कि ईद मुबारक हो।

ये भी पढ़ें :-रमजान में इस तरह का वीडियो शेयर करने पर ट्रोल हुईं नोरा फतेही,यूजर ने किया ऐसा कमेंट 

आपको बता दें वीडियो में, वह एक मॉडर्न लड़की की भूमिका में दिख रही हैं और अजीम शेख उनके लवर बने हुए हैं. सपना इस गाने में वेस्टर्न कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके ठुमके और लटके-झटके, चेहरे के भाव उनके लाखों फैन्स का दिल चुरा लेंगे।

ये भी पढ़ें :-महिला को लात मार राखी बंधवाने वाले BJP विधायक पर भड़कीं रवीना

जानकारी के मुताबिक गाना रवि राज ने लिखा हैं. म्यूज़िक वीडियो रिलीज होने के एक घंटे के अंदर ही 23,000 से ज्यादा लाइक्स मिल गए. गाने का जबरदस्त म्यूज़िक आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। इससे पहले सपना ने म्यूज़िक वीडियो का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। यह गाना टी-सीरीज़ के बैनर तले बना है और इसका निर्देशन कमलजोत सिंह ने किया है।

Exit mobile version