Site icon

सापनी गांव के 4 मकानों में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Kinnaur

Kinnaur

शिमला: हिमांचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर (Kinnaur) जिला के सापनी गांव (Sapni village) में करीब 4 मकानों में आग लगने से हड़कंप मच गया है। आज रविवार सुबह करीब नौ बजे आग की सूचना मिलते अग्निशमन टीम (Fire brigade team) मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। ये आग काफी भयानक है और इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

खबरों के मुताबिक, ग्रामीणों को इस आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब 9:30 बजे के करीब सापनी के ग्रामीणों ने सूचना दी कि 3 से 4 मकानों में आग लग गई है, इस भीषड़ आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। घटना की खबर लगते ही मौके पर दमकल विभाग को भेजा गया और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करने के खिलाफ 69 फीसदी भारतीय

Exit mobile version