Site icon

केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Keshav-Maurya-4

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज कैबिनेट बैठक के लिए प्रस्थान करने से पूर्व लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके स्मृतिचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर श्री मौर्य ने कहा कि श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और त्यागपूर्ण जीवन से देशवासियों के समक्ष राष्ट्रसेवा का ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया, जो आज भी प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का स्पष्ट विश्वास था कि राष्ट्र की एकता और अखंडता से बढ़कर कोई मूल्य नहीं हो सकता। उनका जीवन देश की अस्मिता, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वाला व्यक्तित्व, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनका अटूट समर्पण तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए किया गया उनका संघर्ष सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्श, विचार एवं जीवन-दर्शन राष्ट्रसेवा के मार्ग पर निरंतर हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज जिन राष्ट्रीय मूल्यों एवं विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसमें डॉ. मुखर्जी के विचारों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित जन-जागरण पदयात्रा के प्रतिनिधिमंडल से भी भेंट की तथा उनके सेवा एवं जागरूकता अभियान की सराहना की। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली जा रही पदयात्राएँ केवल पैदल यात्रा नहीं हैं, बल्कि जन-जागरण, पर्यावरण संरक्षण, व्यसन मुक्ति, सामाजिक समरसता तथा नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का व्यापक जनआंदोलन हैं। गाँव-गाँव और शहर-शहर पैदल चलकर समाज को जागरूक करने का यह अभियान निश्चित रूप से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। श्री मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त समाज तथा नैतिक मूल्यों का संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। गायत्री परिवार का यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में अनुकरणीय है।

उन्होंने पदयात्रा में जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज को संगठित, संस्कारित और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री को पदयात्रा के उद्देश्य एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुरलीधर मौर्य, संतोष कुमार वर्मा, पंकज कुमार रस्तोगी, दयाराम यादव, आलोक कुमार मिश्रा, राधेश्याम कटियार, रामेश्वर प्रसाद यज्ञसैनी तथा चंद्रजीत कुशवाहा सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version