Site icon News Ganj

इंदौर के होटल में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे

Indore, Golden Gate Hotel

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार यानी आज एक होटल में भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं।

ये भी पढ़ें :-साध्वी प्राची ने कमलेश तिवारी की मौत के बाद बताया अपनी जान का खतरा 

आपको बता दें होटल से सटी दूसरी इमारतों को भी एतिहातन खाली करवा लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि होटल में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि होटल का ज्यादातर हिस्सा लकड़ी से बना हुआ था।

ये भी पढ़ें :-चुनाव के दौरान एक बार फिर चर्चा में आई पीली साड़ी वाली महिला 

जानकारी के मुताबिक इस होटल में इतनी भयानक आग लगी है कि लोगों को होटल से बाहर निकालने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version