Site icon

चेन्नई में तेल गोदाम में भीषण आग, 12 दमकलकर्मी मौके पर मौजूद

चेन्नई में तेल गोदाम में भीषण आग

चेन्नई में तेल गोदाम में भीषण आग

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के माधवराम इलाके में शनिवार को एक तेल गोदाम में आग लग गई है। आग इतनी भयंकर है कि इसे बुझाने के लिए 12 दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश लगातार जारी है।

हालांकि अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आग इतनी भयंकर है कि दूर से ही धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Exit mobile version