Site icon

हर व्यक्ति का वोट ही भारत के भविष्य का फैसला करेगा : अमित शाह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को लोकसभा चुनाव का आगाज होने के अवसर पर लोगों से भारी मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का एक वोट ही भारत के भविष्य का फैसला करेगा।

ये भी पढ़ें :-रायबरेली से सोनिया तो अमेठी से स्मृति ईरानी आज भरेंगी नामांकन, इस दौरान मौजूद रहेंगे ये नेता 

बीजेपी अध्यक्ष ने वोट डालने जा रहे विभिन्न राज्यों के लोगों से कई भाषाओं में अपील की

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मैं हर मतदाता से अपील करता हूं कि वो बाहर निकलें और वोट दें। आपके एक वोट में ही लोकतंत्र की ताकत है, आपका एक वोट ही इस महान देश के भविष्य का फैसला करेगा। शाह ने सात चरणों वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को वोट डालने जा रहे विभिन्न राज्यों के लोगों से विभिन्न भाषाओं में यह अपील की।

Exit mobile version