Site icon

धनतेरस पर करें ये उपाय, पूरा होगा करोड़पति बनने का सपना

dhanteras

लखनऊ डेस्क। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन कुछ आसान से उपाय कर आप अपनी जिंदगी में आ रही धन संबंधी परेशानी को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। आइये जानें क्या है वो उपाय –

ये भी पढ़ें :-जानें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और क्या है महत्व 

1-धनतेरस के दिन अपने परिवार के सदस्यों के लिए सामान या उपहार खरीदें। बाहरी लोगों के लिए कोई उपहार नहीं खरींदे।

2-धनतेरस के दिन यदि आप चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि अन्य सफेद वस्तुएं दान करते हैं, तो आपको धन की कमी नहीं होगी। जमा पूंजी बढ़ने के साथ ही कार्यों में आ रहीं बाधाएं भी दूर होंगी।

3-इस दिन 13 दीपक घर के अंदर और 13 घर के बाहर रखें। इससे दरिद्रता, अधंकार और घर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।

4-इस दिन आप किसी मंदिर में जाकर केले का पौधा या कोई सुगंधित पौधा लगाएं। जैसे-जैसे ये हरे भरे और बड़े होंगे, आपको जीवन में भी सफलताएं बढ़ेंगी।

Exit mobile version