Site icon

रतन टाटा का निधन उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति: सीएम योगी

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मशहूर उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति, ‘पद्म विभूषण’ रतन टाटा का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे। सीएम (CM Yogi) ने उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version