Site icon News Ganj

मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल व बाबा विश्वनाथ के चरणों में झुकाया शीश

CM Yogi

CM Yogi

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री के संभावित वाराणसी दौरे के दृष्टिगत सर्किट हाउस में प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री ने ‘काशी कोतवाल’ बाबा कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया।

बच्चों को दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

काल भैरव मंदिर से दर्शन कर निकलते समय माला-फूल बेचने वाले की दुकान पर बैठी दुकानदार की छोटी बिटिया को देख मुख्यमंत्री ने उसे दुलारते हुए पुचकारा। उसकी बड़ी बहन भी मुख्यमंत्री (CM Yogi) के सामने आ गई। उन्होंने उसे भी दुलारा-पुचकारा और स्कूल जाने के बाबत जानकारी ली और खूब पढ़ाई करने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने बच्ची के परिजनों से भी वार्तालाप किया।

बीएलडब्ल्यू का भी किया निरीक्षण

तत्पश्चात् उन्होंने बीएलडब्ल्यू का दौरा कर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) के साथ श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version