Site icon

CM योगी हुए स्वस्थ, कोविड रिपोर्ट आई नेगेटिव

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया हूं। आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 14 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। योगी ने अपने ट्वीट में कहा था, ‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।

Exit mobile version