Site icon

सीएम साय ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

CM Vishnu dev Sai

CM Vishnu dev Sai

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने वीरांगना रानी दुर्गावती (Rani Durgawati) के बलिदान दिवस के अवसर पर आज सोमवार को राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने कहा कि, रानी दुर्गावती नारी शक्ति की प्रतीक थी और उन्होंने मुगलों का डट कर मुकाबला किया। हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि वो जनजातीय समाज से थी। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।

Exit mobile version