Site icon

मुख्यमंत्री धामी ने किया टू-लेन पुल का उद्घाटन

CM Dhami

CM Dhami

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रानीबाग स्थित टू-लेन पुल का उद्घाटन किया। इसके बाद अब पुल सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ले कहा कि इस पुल के शुभारंभ के साथ ही मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या का भी समाधान हो सकेगा। लोक निर्माण विभाग भवाली ने 7.14 करोड़ रुपये की लागत से रानीबाग में पुल का निर्माण किया है।

 

यह पुल 22 महीने में बनकर तैयार हुआ है जबकि इसे 18 महीने में तैयार किया जाना था। पुल का निर्माण कार्य पूरा हुए करीब एक माह का समय हो चुका है, लेकिन अब तक वीआईपी के इंतजार में पुल का लोकार्पण नहीं हो सका था, जिसके चलते क्षेत्र से जाने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ रहा था।

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इस पुल का शुभारंभ करने के बाद जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस ब्रिज को बनने से पूर्व में लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा और आवागमन आसान हो जाएगा। यह पर्यटन की सुविधा और सामाजिक-आर्थिक उत्थान लाएगा।

Exit mobile version