Site icon

छेड़खानी करने पर हल्द्वानी मे दारोगा हुई पिटाई, मुकदमा दर्ज !

547460-uttarakhand-police-molestion-small-girl-ramnagar.v1.cropped

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी शहर में एक उम्रदराज दारोगा को अपनी पोती की उम्र की बच्ची के साथ छेड़खानी करने के मामले में मुहल्ले वालों से दारोगा की जमकर कुटाई कर दी। उत्तराखण्ड पुलिस के इस हैड कांस्टेबल ने अपने को दारोगा बताते हुए रौब झाड़ता था, 11 साल की इस बच्ची के साथ तब छेड़छाड़ की जब वह इसके पिता की दुकान पर सामान लेने जाता था।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मुखानी थाने में तैनात दरोगा मदन सिंह परिहार (55 वर्ष) लंबे समय से एक दुकानदार की बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। बच्ची के घरवाले उसकी हरकत से परेशान हो गए थे, इसलिए उन्होंने आरोपी दारोगा को पकड़ने की योजना बनाई, बच्ची के घरवालों ने दुकान में कैमरा लगा दिया। रोजाना की तरह बीते दिनों जब आरोपी मदन सिंह परिहार फिर दुकान पर आया, तो बच्ची के साथ उसने अश्लील हरकत शुरू कर दी, दुकान में लगे कैमरे में उसकी शर्मनाक करतूत कैद हो गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास ने मनाई भगवान कृष्ण की छठी

बताया जा रहा है कि यह कांस्टेबल कई दिन से बच्ची से छेड़खानी कर रहा था। इसकी शिकायत बच्ची ने परिजनों से की तो परिजन सन्न रह गये और कांस्टेबल के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का फैसला किया। मामला पुलिसकर्मी से जुड़ा होने पर परिजनों ने कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ने के लिए उसकी हरकतों का वीडियो बनाने की नियत से दुकान के बाहर वीडियोग्राफी की तैयारी कर दी।
Exit mobile version