Site icon

यमुनोत्री हाइवे पर भूस्खलन की चपेट में कार

landslide

यमुनोत्री हाइवे पर सिलक्यारा के पास सोमवार को ताजा भूस्खलन (landslide) हुआ है। इस दौरान एक कार मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि कार सवार ने किसी तरह भागकर कर अपनी जान बचाई। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने इसकी पुष्टि की है।

भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाइवे करीब ढाई घंटे बाधित रहा। स्थिति सामान्य होने पर स्थानीय लोगों ने मलबे से कार निकाली। बीआरओ की टीम ने मलबा हटाकर यमुनोत्री हाइवे को यातायात के लिए सुचारू किया है।

सीएम योगी ने दरबार लगाकर सुनी फरियादियों की समस्या

देररात हुई बारिश के कारण गंगोत्री हाइवे हर्षिल घाटी के सुक्की टॉप के समीप भारी मलबा आने के कारण बंद हो गया।

बीआरओ की मशीनरी और मजदूरों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यमुनोत्री हाइवे को आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया है।

Exit mobile version