Site icon

आजसू की तीसरी सूची में अकील अख्तर पाकुड़ व शालिनी गुप्ता कोडरमा से प्रत्याशी

आजसू की सातवीं सूची जारी

आजसू की सातवीं सूची जारी

रांची। ऑल झारखंड स्टूडेंटस यूनियन (आजसू) ने रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशों के मुताबिक आठ सीटों से उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।

झामुमो से आजूस में आए अकील अख्तर को पार्टी ने पाकुड़ से उम्मीदवार बनाया है। कोडरमा की जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता को कोडरमा से प्रत्याशी घोषित किया गया है। शालिनी गुप्ता शनिवार को ही आजसू में शामिल हुई हैं। तमाड़ से राम दुर्लभ सिंह मुंडा को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने कांके से रामजीत गंझू, जगरनाथपुर से मंगल सिंह सूरेन, मनोहरपुर से बिरसा मुंडा, सरायकेला से अनंत राम टुडू और खरसावां से संजय जरीका को उम्‍मीदवार बनाया गया है।

Exit mobile version