नई दिल्ली। छोटे पर्दे के सबसे फेमस एक्टर्स कुशल पंजाबी का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह मनोरंजन जगत के लिए शॉकिंग खबर है। बता दें कि कुशल का निधन किसी बीमारी या किसी और वजह के चलते नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने आत्महत्या की है। स्पॉटब्वाय की खबर के मुताबिक कुशल ने खुद को फंदा लगाकर अपनी जान दी है। फंदे से लटकी उनकी बॉडी बीती रात (गुरुवार) उनके घर पर मिली है। कुशल की आत्महत्या की खबर डीएसपी परमजीत सिंह दहिया ने भी कन्फर्म की है।
Ur demise has shocked the hell out of me.I'm still in denial @PunjabiKushal I know you are in a happier place,but this is unfathomable.
You really inspired me with the way you saw life, but what was I to know.
I will always remember u as a #dancingdaddy #fit & a #lifeenthusiast pic.twitter.com/qv31QMH8C8— Karanvir (@KVBohra) December 26, 2019
बता दें कि कुशल पंजाबी ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। बीती रात उनका शव घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है?
स्पॉटब्वॉय से बातचीत में डीसीपी ने कहा कि ‘हां, ये सुसाइड केस है। उनके पैरेंट्स दोपहर से उनसे कॉन्टेक्ट करने का कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। उन्होंने रात तक इंतजार किया, जब कुशल की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो वो लोग रात 10.30 बजे कुशल की बिल्डिंग में पहुंच गए। कुशल तब घर पर अकेले थे इसलिए उनके उन लोगों ने दरवाज़ा तोड़ दिया और अंदर गए। घर के अंदर जाकर देखा तो कुशल का शव पंखे से लटका हुआ था। फिलहाल, बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हमने सुसाइड का केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि कुशल कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। जैसे— इश्क में मरजावां, देखो मगर प्यार से, कभी हां कभी ना। छोटे पर्दे के अलावा कुशल सलमान खान, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी काम कर चुके हैं। कुशल ने सलाम-ए-इश्क में सलमान खान के साथ और लक्ष्य में ऋतिक रोशन के साथ बतौर को-स्टार काम किया था। कुशल, शाहरुख खान की फिल्म ‘काल’ में भी नजर आए थे।
कुशल के निधन की जानकारी उनके दोस्त और टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर दी थी। करण ने कुशल के फोटोज़ शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे झकझोंर कर रख दिया है। मुझे पता है कि आप एक खुशहाल जगह पर हैं, लेकिन मैं इस पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं। जिस तरह तुम जिंदगी जीते थे उसने मुझे बहुत इंस्पायर किया है, लेकिन मैं तुम्हें हमेशा एक डांसिंग डैडी की तरह याद करूंगा’।
बता दे कि कुशल ने एक यूरोपियन लड़की ऑड्रे से शादी की थी। साल 2016 में ऑड्रे ने एके बेट को जन्म दिया और दोनों माता पिता बने। कुशल का इस तरह अचानक दुनिया छोड़कर चले जाना सभी के लिए शॉकिंग है।

