Site icon News Ganj

शरजील उस्मानी का भड़काऊ भाषण, भाजपा ने की सख़्त कार्यवाही की माँग

SHARJIL SPEECH

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने वाले पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शर्जील उस्मानी ने यह भाषण इस साल 30 जनवरी पुणे की यलगार परिषद में दिया था.

​​शरीर में दिखें ये बदलाव,तो भोजन में बढ़ाएं सब्ज़ियाँ

सीएम उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में देवेंद्र फड़नवीस ने हिंदुओ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शर्जील उस्मानी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. वहीं मुंबई में बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर और पुणे में एडवोकेट प्रदीप गावडे ने मुंबई के दिंडोशी पुलिस थाने और पुणे के स्वारगेट थाने में शरजील उस्मानी के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

 

Exit mobile version