Site icon

Bigg Boss 14: घर में हुई अली गोनी की एंट्री, जैसमीन हुईं इमोशनल

Bigg Boss 14:

मनोरंजन डेस्क.   बिग बॉस के फैन्स को जिस बात का इन्तेजार था आखिर वो घड़ी आ ही गयी. बिग बॉस-14 के कल के एपिसोड में टीवी एक्टर अली गोनी की एंट्री हो चुकी है. घर में इससे पहले भी तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आ चुके है. अली गोनी जैसमीन भसीन के खास दोस्त है और दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है. बिग बॉस के घर में अली को देखकर जैसमीन बहुत ही खुश हो गयी थी और काफी इमोशनल भी हुई कि अपने आसुओं को नही रोक पाई.

Bigg Boss 14: निशांत और कविता का हुआ घर से शॉकिंग इविक्शन !

घर में अली को देखकर जैस्मिन खुशी से डांस करना शुरू करती हैं, लेकिन पलभर में इमोशनल भी हो जाती हैं और रोने लगती हैं. अली गोनी को जैस्मिन के आंखों में आंसू अच्छे नहीं लगते. अली जैस्मिन से पूछते हैं कि तुम क्यों रोई थीं? जवाब में जैस्मिन उनसे कहती है कि- ‘ये दुनिया मेरे लिए नहीं है.’

दोनों फोन से एक-दूसरे से बात कर रहे हैं. जैसमीन कहती हैं कि अब तो माइंडब्‍लोइंग होगा. जैसमीन से अली न रोने के लिए कहते हैं. जैसमीन कहती हैं कि आ गया मेरा हीरो आ गया. वह काफी खुश होती हैं. पवित्रा से अली कहते हैं कि वह मजबूत रहें. अली से जैसमीन बताती हैं कि यहां सबका रिश्‍ता फेक है.

सुनने में आया है की शायद दोनों घर के बाहर एक-दुसरे को डेट भी कर रहे है. सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों एक-दूसरे की तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं. लेकिन दोनों ने ही इस बारे में अभी तक कुछ नही कहा और दोनों एक-दूसरे को अपना ख़ास दोस्त बताते है. अली और जैसमीन  दोनों खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया में नजर आए थे.

 

 

 

Exit mobile version