Site icon News Ganj

सीएम साय से मिले अरुण सार्वा, जिले के विकास के लिए रखी बड़ी मांगें

Arun Sarva met CM Vishnudev Sai

Arun Sarva met CM Vishnudev Sai

धमतरी। धमतरी जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजनाओं, नगरी-सिहावा 4 लेन मार्ग और मसान डबरा जनमन कालोनी को देश के लिए माडल कालोनी के रूप में विकसित करने समेत कई महत्वपूर्ण मांगें रखी। मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात में सड़क संपर्क, जनजातीय क्षेत्रों के विकास और आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) के समक्ष सांकरा-घटुला-बेलर-जैतपुरी मार्ग के चौड़ीकरण, केरेगांव-गट्टासिल्ली-बिरगुड़ी मार्ग के नवीनीकरण, सांकरा-झरियाबाहरा मार्ग, पुरूर-खिरकीटोला-गंगरेल मार्ग एवं पुरूर-भटगांव-गोकुलपुर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि इन सड़कों के उन्नयन से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। इसके साथ ही नगरी-सिहावा मार्ग 4 लेन कार्य को जल्द प्रारंभ करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। अरुण सार्वा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। मुलाकात के दौरान मसान डबरा स्थित जनमन कालोनी को विकसित भारत के विकसित अति पिछड़ी जनजाति माडल कालोनी के रूप में विकसित कर उसका भव्य लोकार्पण करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि यह कालोनी जनजातीय विकास, आधुनिक सुविधाओं और समावेशी विकास का ऐसा माडल बने, जिसे पूरे देश में उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। अरुण सार्वा ने बताया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर वे लगातार मुख्यमंत्री से संवाद कर रहे हैं और एक सप्ताह में यह उनकी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से तीसरी मुलाकात है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) के सकारात्मक दृष्टिकोण से क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों को जल्द मंजूरी मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।इस अवसर पर पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, हनी कश्यप, दानवीर मरकाम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version