Site icon

शादी की अफवाहों ने फिर पकडा जोर, मलाइका के घर पहुंचे अर्जुन कपूर

arjun-malaika_wedding

इंटरटेनमेंट डेस्क। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की अफवाह ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को फैमिली से मंजूरी मिल गई है। शनिवार शाम अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के पैरेंट्स से मिलने उनके घर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें :-आम लड़कियों से बिल्कुल अलग कृति सेनन, इस तरह से मनाएंगी अपना बर्थडे 

आपको बता दें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के पेरेंट्स से मिलने आखिर क्यों उनके घर पहुंचे थे इस बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। लेकिन दोनों को यूं साथ में पेरेंट्स से मिलता देख इनके रिश्ते के ऑफिशियल होने के कयास लगाए रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-पहली बार रैम्प पर उतरीं सारा अली खान, कार्तिक और इब्राहिम ने मिलकर देखा ये गजब नजारा 

जानकारी के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को साथ-साथ घर से निकलते हुए देखा गया। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एकबार फिर से दोनों की शादी की चर्चा तेज हो गई है। फोटोज में मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा भी नजर आ रहे हैं। अनिल अरोड़ा दोनों को घर के बाहर भी छोड़ने आए। साथ में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आईं।

Exit mobile version