Site icon

अनूप जलोटा 50 साल से कर रहे हैं योग, मुझे कोरोना से कोई खतरा नहीं

अनूप जलोटा

अनूप जलोटा

मुंबई । भजन सम्राट और पार्श्वगायक अनूप जलोटा का कहना है कि वह 50 साल से योग कर रहे हैं और इससे कोरोना को हराया जा सकता है। इस समय दुनिया में कोरोना वायरस से ठीक होने की कोई दवाई सामने नहीं आई है, लेकिन इससे बचने के कई उपाय हैं।

अमिताभ-आयुष्मान की फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ का ट्रेलर रिलीज

ऐसा ही एक उपाय है योग, जिसकी पैरवी खुद अनूप जलोटा कर रहे हैं। अनूप जलोटा ने कहा कि इस लॉकडाउन में हर किसी को अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहिये। योग के जरिए मजबूत इम्यून की दीवार बनाने की आवश्यकता है जिससे कोरोना या कोई दूसरा वायरस हमारा कुछ न बिगाड़ सके।

अनूप जलोटा ने बताया कि वह खुद भी योग अभ्यास करते हैं। अनूप जलोटा ने कहा कि पिछले 50 साल से वह योग कर रहे हैं, जिसके चलते कोरोना तो दूर तो उन्हें कभी खांसी जुखाम तक नहीं होता है।

Exit mobile version