Site icon

पूर्वजों के प्रति सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है पितृ पक्ष : मुख्यमंत्री साय

CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) ने आज (मंगलवार ) से शुरू हो रहे पितृ पक्ष के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पितरों का सम्मान हमारी परम्परा, सभ्यता और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। पितृ पक्ष पूर्वजों के प्रति हमारे सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में पूर्वज अपने घर आते हैं। इस दौरान हम अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए श्राद्ध और दान करते हैं। उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं।
Exit mobile version