Site icon

नेताजी के जाने से देश एवं प्रदेश की राजनीतिक जगत की एक अपूर्णीय क्षति: एके शर्मा

AK Sharma

AK Sharma

सैफई/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज दोपहर सैफई गांव पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेताजी हम सभी के लिए सम्मान एवं आदर के पात्र थे। उनके जाने से देश एवं प्रदेश की राजनीतिक जगत की एक अपूर्णीय क्षति है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि वह एक प्रखर एवं तेजस्वी नेता थे। हमेशा दबे, कुचले, किसानों और गरीबों की आवाज उठाने वाले तथा उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले नेता थे।

राष्ट्रीय कार्यशाला में निकलने वाले निष्कर्ष धरातल पर उतारने योग्य हों: सीएम धामी

उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत रूप से भी उनके प्रति असीम आदर भाव था। उन्होंने कहा की ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Exit mobile version